ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

निष्पक्ष/पारदर्शी चुनाव के दृष्टिगत नशे पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा

लालकुआं, बनभूलपुरा व चोरगलिया पुलिस की कार्यवाही

अवैध देशी/ अंग्रेजी शराब एवं 10.08 ग्राम स्मैक के साथ 04 व्यक्ति गिरफ्तार

नैनीताल। आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में सभी प्रभारियों द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर नशे के विरूद्व कार्यवाही की जा रही है।

1- थाना बनभूलपुरा – थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान जुबैर पुत्र मोबिन निवासी नूरी मस्जिद के पास के कब्जे से 10.08 ग्राम स्मैक मीनार मस्जिद के पास से बरामद कर गिरफ्तार किया है।

उक्त अभियुक्त के विरूद्व पूर्व में भी चोरी, आर्म्स अधिनियम, जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत हैं।
■ पुलिस टीम द्वारा आकाश पुत्र संतोष निवासी वार्ड नंबर 13 राजपुरा के कब्जे से 96 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है।

2- कोतवाली लालकुॅआ– प्रभारी निरीक्षक  दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गोविंद राम पुत्र स्व0 शिवराम निवासी बोरिंगपट्टा राजीव नगर घोड़ा नाला बिंदुखत्ता लालकुआं को कार रोड पर कोऑपरेटिव बैंक के पास में बनी एक दुकान से 2 पेटियों में मेकडबल no.1 व्हिस्की तथा ऑफीसर्स चॉइस व्हिस्की के कुल 100 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

3- थाना चोरगलिया– थानाध्यक्ष  भुवन सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विजय कुमार आर्य पुत्र मदन लाल आर्या निवासी दौलाबाजपुर थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष अवैध 50 लीटर अवैध कच्ची शराब परिवहन करते समय गिरफ्तार किया है।

मामले में उक्त के विरूद्व सम्बन्धित थाने में एनडीपीएस/आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, प्रेमी ने की हत्या; शव को ठिकाने लगाया और लाखों रुपये लेकर फरार
error: Content is protected !!