ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सीएम योगी आदित्यनाथ व कांग्रेसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को हल्द्वानी व रामनगर में जनसभा करेंगे। दोनों माननीयों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।

चार कंपनी पीएसी समेत 700 पुलिसकर्मी माननीयों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

कार्यक्रम से पहले खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ चुकी है। कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर दौड़ाई जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम हल्द्वानी व प्रियंका गांधी का कार्यक्रम रामनगर में प्रस्तावित है।

सीएम योगी आदित्यनाथ व कांग्रेसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है।

सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसलिए पुलिस अभी से तैयारियों में जुट गई है।

एसएसपी दोनों कार्यक्रम स्थलों का गोपनीय निरीक्षण कर चुके हैं।

खुफिया एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रख रही है।

पुलिस कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले लोगों का भौतिक सत्यापन करेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: लापता युवक दीपक जोशी की संदिग्ध मौत, जंगल में मिला शव

You missed

error: Content is protected !!