ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी के युवाओं ने कराटे में दिखाए अपने जौहर…

हल्द्वानी में आयोजित हुआ कराटे का एग्जाम
उत्तराखंड में होने वाले है नैशनल गेम्स
एग्जाम में युवाओं ने किया शानदार प्रदर्शन
मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

हल्द्वानी। इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन उत्तराखंड बाय की ओर से एकदिवसीय कराटे प्रशिक्षण और ब्लैकबेल्ट का एग्जाम आयोजित किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तराखंड के कराटे कोच वीरेंद्र राठौर ने बताया कि उत्तराखंड में नेशनल गेम्स होने हैं।

जिसमें कराटे को भी शामिल कर लिया गया है लिहाजा अब यहां के युवाओं के लिए कराटे में अपना जौहर दिखाने का मौका है।

जिसके लिए वह लगातार युवाओं को तैयार कर रहे हैं बता दें कराटे के एग्जाम में कई युवाओं ने शानदार प्रशिक्षण लेते हुए ब्लैक बेल्ट हासिल की है।

जिनको कराटे के मास्टर के रूप में कनाडा से मुख्य अतिथि के रूप में योगेंद्र चौहान ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया जिक्र करते हुए कहा की मैं यहाँ युवाओं को कराटे से जुड़े गुर सीखने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए आया हूँ ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बंद घर को बनाया निशाना, ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी
error: Content is protected !!