ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़े

4 लोगों के सिर फटे, दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल

रूद्रपुर। बरात में डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ दिए जिसमें चार लोगों के सिर फट गए और दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविंद्रनगर निवासी एक महिला की बेटी का शुक्रवार रात विवाह होना था। किच्छा की पंत काॅलोनी निवासी दूल्हा 70 बरातियों के साथ रात करीब दस बजे रवींद्रनगर पहुंचा। वधु पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। रात में समय अधिक होने से डीजे बंद करने पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
डीजे का मामला जैसे तैसे शांत हो गया। लेकिन विवाह से पहले आयोजित रस्म में वर और वधु पक्ष के बीच फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट हो गई जिससे विवाह में अफरातफरी मच गई।
वधु पक्ष का आरोप है कि बरातियों ने मंडप तोड़ दिया। खानपान के सारे बर्तन फेंक दिए और टेंट भी तहस नहस कर डाला। मारपीट में वधु पक्ष के आशीष, कपिल, मिलन समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।
वर पक्ष से दूल्हा शनी सागर, उसके भाई पवन, राकेश, मुकेश, रिक्की, बहन कविता, सुनीता, चचेरे भाई राजन, राजा, सुमित, प्रदीप और मौसेरा भाई दीपक को चोटें लगीं थीं। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी अरविंद बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया।
इधर, शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के बैरंग लौट गया। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में बेहद भारी बारिश का अलर्ट; भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बढ़ा

You missed

error: Content is protected !!