ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 4 लोगों की मौत,

एसडीआरएफ ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।

पिथौरागढ़।  अंडोली के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान। आज दिनांक 22 अप्रैल 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 8 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे।

जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों द्वारा 4 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 4 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक

  1. अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार
  2. पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम
  3. अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम
  4. कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम
यह भी पढ़ें :  चमोली के पीपलकोटी में बड़ा हादसा: टनल में घुसा पानी और मलबा, 7 मजदूरों की मौत; 2 अब भी फंसे

You missed

error: Content is protected !!