ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से 13 मई से शुरू हो रही आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इससे निगम अधिकारियों के चेहरे भी खिले हैं।

अब तक 450 यात्रियों ने पंजीकरण के साथ ही यात्रा के लिए शुल्क भी जमा करा दिया है।
पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि आठ दिनी यात्रा में 13 मई की सुबह यात्री काठगोदाम से प्रस्थान कर शाम को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।450 यात्रियों ने कराया आदि कैलाश यात्रा को पंजीकरण

अगले दिन धारचूला फिर 15 मई को गुंजी पहुंचेंगे। 16 को गुंजी से नाभीढांग ओम पर्वत जाएंगे और 17 मई को आदि कैलाश के दर्शन कर रात्रि विश्राम बूंदी में करेंगे। 18 मई को यात्री धारचूला से चौकोड़ी पहुंचेंगे।450 यात्रियों ने कराया आदि कैलाश यात्रा को पंजीकरण

19 मई को सुबह पाताल भुवनेश्वर के दर्शन कर भीमताल रवाना होंगे। 20 मई को भीमताल से अपने घरों के लिए रवाना होंगे। यात्रा शुरू होने के दिन से तीन-तीन दिन के अंतराल में अन्य दल भी पहुंचते रहेंगे।

बता दें कि पिछले वर्ष निगम की ओर से संचालित यात्रा में महज 172 यात्रियों ने ही दिलचस्पी दिखाई थी। पिछले वर्ष अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन किए थे। इसके बाद आदि कैलाश दर्शन की लोगों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के 11वें जिला अधिवेशन में चुनाव परिणाम घोषित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.