ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जीएसटी विभाग ने एक रिसोर्ट पर छापामारी करते हुए 2 करोड़ से अधिक की बिक्री को पकड़ा है बताया जा रहा है कि रामनगर के क्यारी गांव स्थित रिजार्ट पर छापा मारा टीम ने 5 घंटे तक छानबीन की और रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ले लिए।

प्राथमिक जांच में 2 करोड़ रुपये की अघोषित बिक्री सामने आई। बताया जा रहा है कि रिजार्ट स्वामी ने सितंबर 2023 के बाद से कोई बिक्री कर घोषित नहीं किया था।

बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग को सूचना के बाद जीएसटी विभाग गोपनीय जांच शुरु की। अभी तक की जांच में रिजार्ट स्वामी की ओर से दो करोड़ से अधिक की बिक्री घोषित नहीं की गई है जिसमें लगभग 36 लाख रुपये की कर की राशि बनती है।

नियमों का पालन न करने वाले और कर चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जीएसटी विभाग के कार्रवाई के बाद से नैनीताल जिले के कई बड़े प्रतिष्ठित लोगों में भी हड़कंप पहुंचा हुआ है।

जानकारी प्राप्त हो रही है कि जीएसटी विभाग के रडार पर कई अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान है।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!