ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल के जंगलों में काबू पानी के लिए सरकार ने लगाया एयरफोर्स का एमआई 17 हेलीकॉप्टर 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है।

शनिवार सवेरे से शुरू हुए इस मिशन में हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई।

इससे पहले भी वर्ष 2019/21 में अनियंत्रित वनाग्नि के चलते एम.आई.17 हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।

   नैनीताल से लगे पाइंस, भूमियाधार, ज्युलिकोट, नारायणनगर, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि के जंगल इनदिनों बुरी तरह से धधक रहे हैं।

इस वर्ष बरसात नहीं के बराबर होने के कारण सूखे जंगल जगह जगह जल रहे हैं, जिसपर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और वन विभाग ने पूरा जोर लगा दिया है।

आग इतनी तेज है कि दोनों विभागों के अलावा आर्मी के जवान भी इसपर काबू पाने के लिए जुट गए हैं। मुख्यमंत्री और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच गहन मंत्रणा के बाद निर्णय लिया गया कि आग पर हवा से काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर की मदद ली जाए।

लिहाज, शुक्रवार शाम एक एम.आई.17 हैलीकॉप्टर नैनीताल पहुंचा। शनिवार सवेरे हवा और पानी की व्यवस्था देखने के बाद लगभग 7 बजे हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से बकेट(बाल्टी)में पानी भरा और मिशन पर निकल गया।

एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि पाइंस से लेकर लड़ियाकांटा के जंगलों में आग अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है, जिसे बुझाने के लिए हैलीकॉप्टर को भेजा गया है।

बात दें कि इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2021 के फायर सीजन में इसी तरह अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए एम.आई.17 हैलीकॉप्टर बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें :  रामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!