ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं के अभिभावकों के लिए ओरिएंटटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस दौरान छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के नैतिक मूल्यों और शिक्षण पद्धतियों के बारे में जानकारी साझा की गई।

प्रधानाचार्या डा. गायत्री कंवर ने कहा कि एक बच्चे की शिक्षा में माता-पिता की भूमिका को अधिक नहीं बताया जा सकता है।

हम दृढ़ता से मानते हैं कि युवा शिक्षार्थियों के समग्र विकास के लिए माता-पिता के साथ विद्यालय परिवार की साझेदारी और सहयोग महत्व पूर्ण हैं।माता-पिता और शिक्षक साझेदारी के साथ एक सफल बच्चे की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

विद्यालय की निदेशक सौम्या अग्रवाल तथा साकेत अग्रवाल ने सभी नवागंतुक छात्रों के अभिभावकों को शुभकामनाएं दी ।

मौके पर बच्चे के कल्याण के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता से परिचित हुए। सभी ने उत्साह से वर्चुअल रियलिटी लैब और रोबोटिक्स विभाग की कार्य प्रणाली को उत्सुकता से देखा ।

उप प्रधानाचार्या संगीता माथुर,अकादमिक संयोजक पूनम क्वात्रा तथा हेड एडमिन एंड एच आर डा. अमर सिंह कंवर समेत विद्यालय प्रबंधन के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

जूनियर विंग की संयोजक यासमीन अली और प्रीति वोहरा ने संचालन किया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 फरवरी 2026
error: Content is protected !!