ब्रेकिंग न्यूज़
कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खास व्यवस्था 

इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने का का चल रहा है काम

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. 10 मई से चारधाम यात्रा 2024 शुरू होने जा रही है. इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्गों पर स्थित जीएमवीएन के गेस्ट हाउस की बुकिंग में लगातार इजाफा हो रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पिछले साल के 56 लाख 31 हजार श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को इस बार की यात्रा तोड़ेगी. यात्रा मार्गों पर स्थित 94 जीएमवीएन गेस्ट हाउस के लिए श्रद्धालुओं ने 22 फरवरी 2024 से अभी तक 8 करोड़ 58 लाख 39 हजार 892 की ऑनलाइन बुकिंग और 3 करोड़ 70 लाख 22 हजार 819 की ऑफलाइन बुकिंग की है. यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

सतपाल महाराज ने 15 अप्रैल 2024 से अभी तक रजिस्ट्रेशन की संख्या की जानकारी देते हुए कहा कि गंगोत्री धाम में 2,87,358, यमुनोत्री धाम में 2,60,597, केदारनाथ धाम में 5,40,999, बद्रीनाथ धाम में 4,53,213 इसके साथ ही सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में 24,700 यात्री अभी तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

सतपाल महाराज ने कहा कि हर आपात स्थिति से निपटने के लिए देहरादून में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में एक स्टेट लेवल कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है जो पूरे यात्रा काल के दौरान प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक संचालित रहेगा. इसके साथ ही पर्यटकों और यात्रियों के लिए टोकन और स्टॉल की व्यवस्था भी प्रारंभ की गई है।

इस बार की चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग और भारत सरकार की ओर से इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं. गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर निगम की 24 पर्यटक आवास गृहों और परिवहन निगम के चार बस स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर में अंतिम शनिवार पर 101 लीटर दूध की खीर का भोग, दोपहर 2 बजे से होगा प्रसाद वितरण

You missed

error: Content is protected !!