ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी थार,मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक के सहायक प्रोफेसर की मौत

श्रीनगर। पौड़ी जिले के कीर्तिनगर के पास दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। एक थार अनियंत्रित होकर 80 फ़ुट नीचे खड्ड में जा गिरी। जिससे जीप चला रहे डाक्टर विक्टर मशीह की मौत हो गई।

मृतक श्रीनगर मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर कोतवाल देवराज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया।

जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घषित करने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है वह ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बढ़ा तापमान, शुष्क मौसम का असर; पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार
error: Content is protected !!