ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रईसी और ठाठ दिखाने के लिए चुरा डाली इनोवा

रामनगर पुलिस ने अभियुक्त को 6 घंटे के भीतर कर लिया गिरफ्तार

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने त्वरित पुलिस टीम गठित कर चोरी का खुलासा करने के दिए थे निर्देश

रामनगर। हरीश चन्द्र घिल्डियाल पुत्र महेशानन्द नि0 भरतपुरी रामनगर के द्वारा एक तहरीर दि0 7.05.24 की रात्रि 21.30 बजे खुद की इनोवा कार सं0 UK 19 – 6401 सफेद रंग को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने सम्बन्धित दी गई। जिसमें थाने में एफ0आई आऱ0 न0 166/24 धारा 379/380/457 भादवि पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम के गठन कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक  अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की सी0सी0टी0वी0 व आसपास पूछताछ की मदद से मात्र 6 घण्टे मे चोरी का अनावरण करते हुए 1 युवक को सीतावनी के पास से चोरी की गई इनोवा कार के साथ गिरफ्तार किया गया ।

उक्त कार की कीमत लगभग 20,00,000/- रू0 बतायी जा रही है। 

अभियुक्त हर्षित द्वारा घर के अंदर से चाबी निकालकर बाहर खड़ी इनोवा कर को चोरी कर लिया गया। अभियुक्त पूर्व में लगभग चार-पांच साल पहले वादी का ड्राइवर रह चुका है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही में गिरफ्तार हो गया।

हर्षित शर्मा पुत्र स्व0 महावीर प्रसाद शर्मा निवासी मोती महल बम्बाघेर रामनगर उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

इनोवा कार की कीमत लगभग 20,00,000
गिरफ्तारी टीम में

1.व0उ0नि0 मनोज नयाल
2. उ0नि0 तारा सिह राणा
3. कानि0 संजय सिंह
4. कानि0 बिजेन्द्र गौतम

यह भी पढ़ें :  केंद्रीय बजट 2026 देश के भविष्य की मजबूत नींव, उत्तराखंड को मिलेगा विशेष लाभ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

You missed

error: Content is protected !!