ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून सचिवालय मै मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के काठगोदाम से हैडाखान -खनश्यू मोटर मार्ग जो चम्पावत जिले को जोड़ने वाला मोटर मार्ग लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हुआ है।

जिस कारण 120 गाँव के ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियो का समाना करना पड़ रहा है नए मोटर मार्ग बनाने हेतु भारत सरकार के वन व पर्यावरण से स्वीकृति मिलनी है वन व पर्यावरण से स्वीकृति कराने की मांग की जिससे मोटर मार्ग का नव निर्माण हो सके।

 विधायक कैड़ा ने मुख्य मंत्री से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी रामगढ़ व भीमताल ब्लाको मै आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर डामरीकरण निर्माण कराने, सिचाई नहरों के नव निर्माण कराने आपदा के कारण जो नदी किनारे गाँव मै हो रहें भू कटान को रोकने हेतु सीमेंट के ब्लॉक व चैकडाम बनाने, भीमताल क्षेत्र की स्वास्थ व्यवस्था को सही करने सहित मूल भुत समस्याओ का समाधान करने की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला ओखलकांडा के युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.