भारत के 132 नागरिक गुरुवार (9 मई) के दिन देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनवरी में ही इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी नागरिकों के नाम का ऐलान कर दिया था।
गुरुवार के दिन सभी 132 लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
अभिनेत्री विजयंती माला सहित पांच लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं, 17 लोगों को पद्म भूषण और 111 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज दिवंगत फातिमा बीवी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।














