नैनीताल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। मातृ दिवस हर्षोल्लाह बनाया गया गीता तिवारी ने कहा मातृशक्ति दिवस पहली बार स्कूल में पहली बार महिलाओं के लिए खेलकूद का कार्यक्रम रखा गया इस खेल में बहुत मजा आया म्यूजिकल चेयर, मार्वल एंड स्पून रेस में बहुत मजा आया इस रेस में बचपन की यादें ताजा हो गई दोबारा से इंजॉय करने का मौका मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के अभिनन्दन के साथ की गई। साथ ही अनेक खेलों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। खेलो में म्यूजिकल चेयर, मार्वल एंड स्पून रेस,पार्सल पास, लकी मॉम आदि अनेक खेल थे।
लकी ड्रा द्वारा लकी मॉम को चुना गया तथा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।बच्चों द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
विद्यालय द्वारा बनाया गए सेल्फी प्वॉइंट ने सभी माताओं का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। मदर्स डे पर केक भी काटा गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने और सहयोग देने के लिए सभी मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान प्रबंधक राहुल थॉमस, प्रधानाचार्य विनीता रावत,पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,आशा जोशी,नीतू भाकुनी,अनीता बोरा,मोनिका वर्मा,लता फर्त्याल,रूचि साह,राशि नारंग,शाहीन, विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट,पूनम एवम समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।















