ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सुगम यातायात हेतु एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर लापरवाह चालकों के विरुद्ध चला अभियान

788 लापरवाह चालकों का किया चालान

13 वाहन सीज, 83 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत आमजनमानस हेतु जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल पुलिस/यातायात एवम सीपीयू प्रभारी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 788 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 668 वाहन चालकों से जुर्माना जमा करवाया गया, 13 वाहन सीज तथा 83 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 3,34,500 रुपये राजस्व जमा करवाया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले- 1, ओवर लोडिंग- 3, ओवर स्पीड- 62, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने पर-10 तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

नैनीताल पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें एवं जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें।

स्टंट एवं खतरनाक तरीके से वाहन न चलायें यह आपके एवं राहगीरों के जीवन को खतरे में डाल सकता है।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय स्तर की भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

You missed

error: Content is protected !!