ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में नाईसेला विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने मारी बाजीउत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वादउत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी

ए0एन0टी0एफ0 नैनीताल तथा मुखानी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
हरबंस सिंह एसपी सिटी/ क्राइम यातायात नैनीताल, व श्रीमान सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 रविंद्र राणा प्रभारी जिला ए०एन०टी०एफ की टीम व मुखानी थाना पुलिस टीम ने आम का बगीचा लाल डॉट रोड से एक व्यक्ति को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी अभियुक्त हेम चन्द्र पांडेय पुत्र श्री लक्ष्मी दत्त पांडेय शक्ति विहार मल्ली बमौरी थाना मुखानी जिला नैनीताल का निवासी है। अभियुक्त से 12 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

गिरफ्तारी टीम में-

1 उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी
2 का0 गणेश गिरी
3 कां0राजेंद्र जोशी ANTF
4 का0 नवीन कुमार ANTF

यह भी पढ़ें :  बिल्ड फॉर इंडिया 2.0: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में 24 घंटे का हैकाथॉन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.