ब्रेकिंग न्यूज़
मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का आधार कदली, प्रकृति और अध्यात्म के अद्भुत संगम का प्रतीक – डां ललित तिवारीहल्द्वानी : मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में नाईसेला विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने मारी बाजीउत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वाद

नैनीताल में राजभवन में गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

सेंट जोसेफ कॉलेज लड़कों की कैटेगरी में ओवरऑल विजेता

लड़कियों के कैटेगरी में ऑल सेंट्स कॉलेज रहा विजेता

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रविवार को राजभवन गोल्फ कोर्स गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट–2024 में सेंट जोसेफ कॉलेज लड़कों की कैटेगरी में ओवरऑल विजेता रहा और लड़कियों की कैटेगरी में ऑल सेंट्स कॉलेज विजेता रहा।

सनवाल स्कूल लड़कों की कैटेगरी में उपविजेता रहा वहीं सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, लड़कियों की कैटेगरी में ओवरऑल उपविजेता रहा।

गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा और कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. दीवान सिंह रावत की उपस्थिति में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।

उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अतिथियों ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बड़ी संख्या में बच्चों ने गोल्फ टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। ऐसे आयोजनों से यहां की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा और वह देश व प्रदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय स्कूली बच्चों की रुचि गोल्फ के प्रति बढ़ाने और उन्हें इस खेल के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

इस टूर्नामेंट के लिए 02 मई से 10 मई तक  राजभवन गोल्फ कोर्स में बच्चों के लिए निशुल्क ट्रेनिंग रखी गई थी। इस ट्रेनिंग में भी स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर गोल्फ का प्रशिक्षण लिया।

यह भी पढ़ें :  बेतालघाट में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.