भीमताल झील में अचानक मट्टी के डेल्टा में फंसी पर्यटकों की नाव

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। ऊत्तराखण्ड के नैनीताल व पास अत्यधिक कम बरसात का दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है। भीमताल झील में अचानक मट्टी के डेल्टा में फंसी पर्यटकों की नाव। झील में घटा पानी का स्तर। चिंतकों के माथे पर चिंता की लकीर।
नैनीताल के भीमताल झील में जमी सिल्ट अब सैलानियों के लिए खतरा बनते जा रही है।

भीमताल झील में नौकायन करते समय अचानक सैलानियों की नाव झील में जमी सिल्ट में फंस गई।

नाव के सिल्ट में फंसने से सैलानियों में घबरा गए। सैलानियों ने शोर मचाकर नाव संचालकों को नाव के सिल्ट में फंसे होने की जानकारी दी। नाव को सिल्ट में फंसा देख नाव संचालकों ने मौके पर पहुंचकर धक्का मारकर सैलानियों की नाव को किनारे किया।

वहीं स्थानीय व सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा बोट चालक ने बताया कि बारिश नहीं होने और झील में सिल्ट के जमा होने से जलस्रोतों के रिचार्ज नहीं हो पाने से झील सूखते जा रही है।

इसके चलते झील में नौकायन करते समय सैलानियों की नाव सिल्ट में फंस रही है। वहीं कई बार भीमताल झील को लेकर विभाग को स्थानीय लोग द्वारा अवगत करा दिया गया है।

लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी कुछ नहीं हुआ है वहीं बोट चालक का कहना है कि अगर जल्द ही भीमताल झील से मिट्टी नहीं निकल गई तो उनके पर्यटन विषय पर फर्क पड़ेगा क्योंकि झील में मिट्टी का देखकर पर्यटक यहां पर नौका विहार करने से बच रहे हैं।

वही स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन ने अगर जल्द सिल्ट को निकालने और झील के जलस्रोत के रिचार्जों के लिए ठोस रणनीति नहीं बनाई तो भीमताल झील के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो सकता है। साथ ही भीमताल का पर्यटन कारोबार भी चौपट हो जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘जैन जी संवाद’ का आयोजन, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल उठाए
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.