ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिकअप अनियंत्रित होकर काली नदी में गिरा,एक महिला की मौत,दो लोग  लापता

पिथौरागढ़। धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां एक पिकअप वाहन नदी में गिर गई है जहां एक महिला की मौत हुई है जबकि दो लोग अभी भी लापता है घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

लेकिन मंगलवार दोपहर बाद इसकी जानकारी मिली मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम महिला को खाई से निकलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि दो लोग अभी भी लापता है

जानकारी के मुताबिक पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल पिकअप वहां से सोमवार देर रात 11:00 दारमा घाटी के दुग्तू गांव में राशन पहुंचाकर तवाघाट से धारचूला की ओर लौट रहे थे।

चैतुलधार के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गया मंगलवार की दोपहर जब ये लोग धारचूला नहीं पहुंचे तो ढूंढखोज शुरू हुई.एसडीआरएफ की टीम और धारचूला कोतवाली के पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान घटनास्थल से कुछ किमी दूर काली नदी से चल निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल उर्फ सरू पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित एक अन्य व्यक्ति लापता है।

यह भी पढ़ें :  “एक शाम शहीदों के नाम” में उमड़ा जनसैलाब, स्वतंत्रता दिवस पर वीर बलिदानियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!