ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में विपरीत दिशा से आती कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, दोनों पक्ष भिड़े 

रिपोर्ट – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तल्लीताल वैष्णो मंदिर के पास हल्द्वानी से आती पर्यटकों की कार को रोंग साइड से जाते हुए एक कार ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार रूद्रपुर निवासी पर्यटक अपनी कार संख्या यूके 06 एजे 0911 बुलेरो कार नैनीताल घूमने आए थे।

वापसी में तल्लीताल क्षेत्र में पर्यटकों ने रोंग साइड से जाते हुए हल्द्वानी की तरफ से आती हुई कार को तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर के पास ग्रैंड आई 10 कर को टक्कर मार दी।

जिससे से दोनों कारे क्षतिग्रस्त हो गईं।जिसमे दोनों पक्षो के बीच विवाद शुरू हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे तल्लीताल पुलिस के हेड कांस्टेबल शिवराज राणा ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया लेकिन दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे।

इसके बाद कार को सही कराने को लेकर दोनों पक्षों मे समझौता हो गया पुलिस ने दोनों पर कार्यवाही करते हुए छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.