महिला एएसआई को कॉन्स्टेबल से हुआ प्यार, चुनावी ड्यूटी से हुए गायब, कर ली शादी

आईजी ऑफिस में तैनात महिला एएसआई और सिपाही साथ में लापता हो गए हैं।

दोनों ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन न तो दफ्तर पहुंचे और न ही वापस घर। 

मध्य प्रदेश। गवालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आईजी रेंज में तैनात एक आरक्षी और एक SI लापता हो गए हैं। बताया गया कि दोनों चुनाव की ड्यूटी के बाद से ही गायब हैं।

परिजनों की शिकायत पर दोनों को सस्पेंड कर दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है

8 मई से ही लापता है महिला ASI और कांस्टेबल

ग्वालियर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ऑफिस में तैनात महिला सहायक उप-निरीक्षक (ASI) के साथ ही साथ एक आरक्षी लापता 8 मई से ही लापता है। चुनाव में ड्यूटी के लिए दोनों निकले थे लेकिन वापस नहीं पहुंचे। दोनों का फोन बंद होने से परिवार वाले चिंतित हो गए और आईजी ऑफिस में पूछताछ के लिए पहुंचे तो पता चला कि दोनों ऑफिस में भी मौजूद नहीं है।

दोनों ने कर ली शादी?

महिला ASI के पिता ने आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात कर बताया कि उनकी बेटी का प्रेम संबंध आरक्षक के साथ चल रहा था। ऐसे में आशंका है कि दोनों साथ में कहीं चले गए हैं, शादी कर ली है। पिता की शिकायत के बाद IG सक्सेना ने बिना बताए गैर हाजिर होने पर निलंबित कर दिया है।

महिला ASI का नाम निशा जैन तो आरक्षक का नाम अखंड प्रताप सिंह यादव है। दोनों का धर्म अलग होने की वजह से परिवार के बीच शादी को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि दोनों शादी पर अड़े हुए थे। दोनों 7 मई मतदान के अगले दिन ड्यूटी पर जाने की कहकर घर से निकले और गायब हो गए, जिसके बाद महिला एएसआई के परिवार ने कंपू थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली है कि दोनों ने शादी कर ली है। दोनों की दिल्ली में होने की खबर भी पुलिस अधिकारियों काे मिली है। हालांकि आईजी अरविंद सक्सेना का कहना है कि दोनों शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं क्योंकि दोनों की शादी पहले नहीं हुई है। हालांकि बिना बताए गैर हाजिर होने की वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में करवा चौथ क्वीन और डांडिया क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.