बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों व असमाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

   पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस गठित टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था व गश्त डयूटी के दौरान के अरबाज अहमद पुत्र अमीर अहमद नि० साबरी मस्जिद के पास दुर्गामंदिर इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा उम्र 22 वर्ष को 1 अदद चाकू नाजायज के साथ FN टी स्टाल के सामने रेलवे फाटक इन्द्रानगर के पास से गिरफ्तार किया गया। 

       उक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-105/2024, धारा-4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम में

1- का0 हरीश रावत

2- का0 मो0अतहर

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.