रामनगर पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की बाइक के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार

रामनगर। आशीष कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि दि0 11.05.24 को उसकी मो0सा0 सं0 UK 19A 1138 वाईन शॉप के सामने से चोरी कर ली गई है।
उक्त सम्बन्ध में धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वाहन चोरी के शीघ्र अनावरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर रामनगर शहर के सी0सी0टी0वी0 एवम अन्य जांच, पूछताछ की मदद से उक्त मो0सा0 UK 19A 1138 को अभि0 कंचन राम पुत्र हरीश राम नि0 हिम्मतपुर डोटियाल कानिया रामनगर नैनी0 से खताड़ी चौकी के सामने फील्ड से गिरफ्तार किया गया । अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम में

1- व0उ0नि0 मनोज नयाल
2- उ0नि0 भूवन चन्द्र जोशी
3- कानि0 भूपेन्द्र सिंह
4- कानि0 विपिन शर्मा

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, सांस्कृतिक तत्वों से पाठ्यक्रम को रोचक बनाने पर जोर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.