ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देश से एक्टिव मोड में नैनीताल पुलिस

मोटर साईकिल चोर गिरोह का लगातार कर रही भांडा फोड़

चोरी की 2 मोटर साइकिलों के साथ 03 बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में

हल्द्वानी। शहर के इलाकों से गायब हुईं बाइकों का पता लगाते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीनों को इज्जतनगर बरेली से चोरी की गयी मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में इन्होंने बताया कि चोरी करके उनके पार्ट्स को औने पौने दामो में बेच दिया करते थे। पुलिस को इनके पास से बाइक के स्पेयर पार्ट्स तथा एक अन्य कटी हुई बाइक भी बरामद हुई है।

गिरोह का सरगना ओम अपने साथियों के साथ मिलकर हल्द्वानी क्षेत्र से मोटर साईकिल चुराता था और गिरोह का सदस्य गौरव उर्फ टोपी मोटर साईकिलों को काटने का काम करता था।

ये लोग बाइक के पार्ट्स को अलग-अलग जगहों पर औने पौने दामों पर बेच देते थे।

पुलिस को इनके पास से एक काटी गई मोटर साईकिल भी मिली और उसकी हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के आधे बचे टुकड़े में अंकित सीरियल न० के आधार पर पुलिस उसके असली मालिक तक पहुंची।

इन चोरों का एक अन्य साथी ओम अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

आपको बता दें कि पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है सभी बरेली के रहने वाले हैं जिनके नाम अभिषेक ठाकुर, गौरव उर्फ टोपी और ईशान गौतम हैं।

गिरफ्तारी टीम  में 
1- उ0नि0 नरेन्द्र कुमार – चौकी प्रभारी राजपुरा
2-उ0नि0 विजय पाल – चौकी भोटिया पडाव,
3- कानि0 सुरेश देवडी  -चौकी राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी
4-कानि0 जगत सिंह – चौकी राजपुरा,
5-कानि0 इसरार नवी CCTV

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.