ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल  में पर्यटकों के लिए पुलिस करेगी यह व्यवस्था

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल पुलिस ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

ट्रैफिक रूड डायवर्सन से लेकर पार्किंग की व्यवस्था और सटल सेवा को लेकर पुलिस ने पूरा खाका तैयार कर लिया है।

इस बार पर्यटकों को नैनीताल और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर आने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस पहले ही होमवर्क कर चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बिना जाम में फंसे और बेहतर पार्किंग की व्यवस्था मिले इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए अतिरिक्त फोर्स और यातायात पुलिस को अलग से तैनात किया जाएगा।

साथ ही पर्यटक हेल्पेड डेस्क भी पुलिस द्वारा बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मान

You missed

error: Content is protected !!