ग्रेजुएट युवती आठवी पास पेंटर के प्यार में पागल होकर लव मैरिज करने पहुंची एसडीएम कोर्ट,परिजनों ने किया हंगामा
हल्द्वानी। कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी जोड़े को लेकर जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक ग्रेजुएट युवती आठवी पासपेंटर के प्यार में पागल होकर लव मैरिज करने के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंची तो परिजनों ने हंगामा कर दिया।
एसडीएम कोर्ट में हंगामा होता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार लड़की को पुलिस में उसके परिजनों के हवाले कर दिया और लड़का अपने घर को चला गया।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की ग्रेजुएट युवती को बनभूलपुरा के नौवीं पास पेंटर से प्यार हो गया। दोनों ने एसडीएम कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया था। गुरुवार शाम दोनों शादी के लिए पहुंचे ही थे कि कायस्थ महासभा के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में दो घंटे हाइवोल्टेज ड्राम चला। युवक व युवती ने जब एक-दूसरे से शादी करने के मना किया, तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों की शादी होनी थी। तय समय पर जैसे ही युवक व युवती एसडीएम कोर्ट परिसर में पहुंचे तो कायस्थ महासभा के लोग युवती के माता-पिता के साथ पहुंच गए। शादी का विरोध किया।
इधर, युवती लड़के के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। विवाद बढ़ा तो कोतवाल उमेश कुमार मलिक टीम के साथ पहुंच गए। शाम पांच बजे दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में पहुंचे। जहां पर शाम सात बजे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
पुलिस के तमाम प्रयास व लोगों के समझाने पर युवती शादी नहीं करने के लिए राजी हुई। इसके बाद उसे बयान के लिए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। युवती व युवक ने एक-दूसरे से अलग रहने की बात कही।
तब जाकर लोग शांत हुए। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि युवती को उसके परिवारजनों को सौंप दिया है। युवती कुछ दिन से युवक के घर में रह रही थी।














