हल्द्वानी। बीएलएम एकेडेमी में आयोजित स्व. वेद प्रकाश गुप्ता स्मृति कुमांऊ स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में आज मुख्य अतिथि सुमित गोयल उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड टेनिस एशोसिएशन, विशिष्ट अतिथि हेम चंद्र पाण्डे एवम् प्रधानाचार्या डा. गायत्री कंवर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन किया।
मुख्य अतिथि सुमित गोयल उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड टेनिस एशोसिएशन ने कहा कि टेनिस खेल में इस प्रकार के आयोजन से भविष्य में नये खिलाडियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा।
सिंगल्स सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल रामनगर के मानस तिवारी विजेता और प्रखर तिवारी उपविजेता रहे साथ ही सिंगल्स जूनियर वर्ग में गुरुनानक स्कूल रामनगर के सत्यम सती विजेता और अमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के अक्षत बंसल उप विजेता रहे।
डबल्स वर्ग में मानस तिवारी एवम् जितेश तिवारी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया और प्रखर तिवारी एवम् सत्यम सती उप विजेता रहे।
बीएलएम एकेडमी हल्द्वानी के तन्मय जोशी एवम् आयुष बोरा को अनुशासित खिलाडी, डी पी एस रुद्रपुर के हैविश शर्मा को यन्गेष्ट् प्लेयर, सत्यम सती को इमर्जिंग प्लेयर तथा आर्डेन पब्लिक स्कूल हलद्वानी गौरांश कांडपाल को स्पोर्ट्समैन स्प्रिट का पुरस्कार दिया गया ।
टेनिस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका तनुज सनवाल और देवेंद्र बिष्ट ने निभाई। खेल विभाग के हर्ष गोयल,निश्चल जोशी, संजय सजवान, हेमंत जोशी, रंजना बोरा, वंदना नेगी, दीपक जोशी, ज्योति गड़िया, राखी कोरंगा एवम् दिनेश जोशी आदि ने सहयोग किया।














