ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कालाढूंगी मार्ग घडगड़ ननली के समीप स्कूल की बस गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 32 लोग सवार थे

जिसमें सात लोगों की मौके में मौत हुई 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

हल्द्वानी। नैनीताल से लौट रही पर्यटकों की बस भरी बस स0-HR39E-0724 कालाढूंगी रोड में नंनली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, जिसमें सवार एक बच्ची, सहित 7 लोगो ने घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल के एस.एस.पी.समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 32 में से 5 से अधिक लोगों को अबतक रैस्क्यू कर लिया गया है। वही मंगोली निवासी इन्दर लोगो को घायलों को बचाने गया तभी अचानक ऊपर बड़ा पत्थर उनके पैर आ गिरा और वह बुरी तरह से घायल हो गए।

       नैनीताल के आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली की नैनीताल से कालाढूंगी को जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इसकी सूचना तत्काल एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस को दी गई। बस में 32लोग सवार होने सवार थे ।

आपदा प्रबंधन समेत सभी राहत टीमों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना किया गया। घटनास्थल पर जिलाधिकारी वंदना सिंह हर जिले की एंबुलेंस मंगा कर घायलों को हल्द्वानी पहुंचाया बस में 32 लोग सवार थे जो हरयाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे। ये लोग स्कूल के शिक्षक थे, जो स्कूल बस में सवार होकर आए थे।

लौटते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रैस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त बस से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस में सवार 32 से अधिक लोगों को घायलावस्था में रैस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया।

जिलाधिकारी वंदना सिंह और एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ा रात्रि नैनीताल के मंगोली घटगड़ में हिसार हरियाणा से नैनीताल आये बस की वापस लौटते समय बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

  एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा एवम एसपी सिटी हरबंस सिंह मौके पर 

SDRF, नैनीताल पुलिस टीम , आपदा प्रबंधन टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को सुरक्षित निकालकर शीघ्र अस्पताल रवाना किया गया।

सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों की संख्या- 22

1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा

2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम 

3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार

4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा 

5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार

6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा 

7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा 

8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार 

9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा 

10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा  

11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष

12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा 

13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा 

14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।

15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा 

16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर

18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार 

19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार

20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार

21- अंजली उम्र- 41 साल

22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष

23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35

24- अभिषेक पुत्र सतवीर उम्र-27 वर्ष हिसार

 मृतकों की की संख्या 7 हुई

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : काठगोदाम में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपी दबोचे
error: Content is protected !!