ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73 वर्ष की उम्र में इस बार के लोकसभा चुनाव में 200 से अधिक रैलियां और रोड शो किए। जो पिछले चुनाव की तुलना में काफी अधिक है। उन्होंने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

पीएम मोदी ने 2024 के चुनावी नतीजों के लिए NDA के सामने 400 प्लस का लक्ष्य रखा है। साथ ही भाजपा के 370 सीटें जीतने का दावा किया है। जिसके लिए उन्होंने अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

80 इंटरव्यू, 206 से रैलियां और रोड शो

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान के बाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 75 दिनों में 200 से अधिक रैलियां और रोड शो किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश के कई बड़े मीडिया घरानों को 80 इंटरव्यू दिए। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को पंजाब के होशियारपुर में एक रैली के साथ अपने चुनावी अभियान का समापन किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने के बाद से कुल 206 जनसभाएं और रोड शो किए।

2019 की तुलना में काफी आगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने इससे पहले 2019 के चुनावों के दौरान लगभग 145 सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इस बार उन्होंने इससे ज्यादा चुनाव प्रचार किया और जनसभाओं को संबोधित किया।

इस बार चुनाव प्रचार का समय 76 दिनों का था, जबकि पांच साल पहले चुनाव में 68 दिन थे। निर्वाचन आयोग ने जब चुनावों की घोषणा की थी तो मोदी दक्षिण भारत के राजनीतिक दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने 15 मार्च से 17 मार्च के बीच तीन दिनों में दक्षिण भारत के सभी पांच राज्यों को कवर किया था।

इन तीन राज्यों में नहीं खुला था भाजपा का खाता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इस चुनाव में कोशिश तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने की है। इन तीनों राज्यों में 2019 के चुनाव में भाजपा एक भी सीट जीत नहीं सकी थी।

पार्टी के लिए इस चुनाव में कर्नाटक में अपनी ताकत बनाए रखने और तेलंगाना में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश भी रही है। साल 2019 में भाजपा ने कर्नाटक की 28 में से 25 सीट जीती थी जबकि तेलंगाना में उसने चार सीट पर सफलता दर्ज की थी।

4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम

प्रधानमंत्री मोदी के इस धुआंधार चुनाव प्रचार का जनता पर कितना असर रहा, इसका पता तो 4 जून को ही लगेगा जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे। करीब 73 साल की उम्र में मोदी ने जितनी सभाएं की और जो दूरी तय की, इस मामले में उनके नजदीक भी कोई नेता नहीं टिकता।

वह अपनी पार्टी के लिए मतदाताओं को आकर्षित वाला सबसे बड़ा आकर्षण रहे। इस दौरान दिए गए भाषणों के लिए आलोचकों ने उनकी आलोचना भी की तो भाजपा के उत्साही समर्थकों का जोश भी बढ़ा।

शुरू हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कुल 80 मीडिया साक्षात्कार भी दिए। मतदान शुरू होने के बाद से औसतन उन्होंने प्रतिदिन एक से अधिक साक्षात्कार दिए हैं।

PM मोदी ने बृहस्पतिवार की शाम प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे तक चलने वाली अपनी ध्यान साधना शुरू की। प्रधानमंत्री की ध्यान साधना एक जून तक चलेगी। सूत्रों के मुताबिक पीएम इस दौरान इन 45 घंटों तक उनका आहार केवल नारियल पानी, नींबू रस और अन्य तरल पदार्थ होगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में फिर वन्यजीव का हमला, घास काटने गई महिला की मौत, इलाके में दहशत

You missed

error: Content is protected !!