जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित

नैनीताल/धारी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला में आज दिनांक- 09 अक्टूबर 2023 को धारी ब्लॉक के रा० ई० का० धानाचूली में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), नैनीताल के तत्वाधान में DDMA नैनीताल के मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र एवम सुमित जोशी सहायक कंसल्टेंट द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित, कुल 80 व्यक्ति उपस्थित थे, कार्यक्रम के दौरान छेत्र अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय मै जानकारी दी गई एवमआपदा के प्रकार आपदा के दौरान और पश्चात की कारवाही के बारे मैं बताया गया।

आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां भी दी गई। जैसे- उपकरणों की जानकारी आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके, आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन, राज्य आपातकाल आपातकालीन के टोल फ्री नंबर की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी मास्टर ट्रेनर एवं सहायक कंसल्टेंट द्वारा दी गई।

प्रधानाचार्य जी द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.