ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका बनाई जाने की अधिसूचना जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि लंबे समय से नगर पंचायत क्षेत्र के विकास एवं सुविधाओं के उन्नयन के लिए क्षेत्र के विस्तारीकरण को लेकर इसे नगर पालिका बनाए जाने को लेकर मांग उठ रही थी।

जिसे पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर पंचायत भीमताल के समस्त क्षेत्र को नगर पालिका का दर्जा देकर अधिसूचना जारी कर दी है।

केन्द्रीय मंत्री ने भीमताल को नगर पालिका बनाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जाताया है।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी ने 676 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, बिजली, पेयजल, सोलर लाइट और निकाय विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
error: Content is protected !!