ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सट्टे की खाई-बाडी करते एक व्यक्ति को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में सट्टे की खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0सी0 फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था/ सट्टे की खाई बाडी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चैकिंग के दौरान दिनांक- 06.06.2024 को मेन बाजार लालकुआं से रिंकल खुराना पुत्र महेंद्र खुराना निवासी आजादनगर लालकुंआ को 4600 रु की सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए मय सट्टा पर्ची,गत्ता व पेन के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!