ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

परिजनों ने पुलिस को कहा धन्यवाद नैनीताल पुलिस

    नैनीताल ।  45 वर्षीय महिला निवासी बेतालघाट नैनीताल जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी अपने घर से बिना बताए रात लगभग 11:00 बजे कही चले गई।

     उक्त महिला थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत घूमती हुई पाई गई जिससे स्थानीय नागरिकों तथा चीता मोबाइल कर्मचारीगणो की मदद से सुरक्षा के दृष्टिगत थाने लाया गया।

            पूछने पर महिला अपने परिजनों व अपने निवास स्थान के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी।

थानाध्यक्ष  जगदीप नेगी व चीता कर्मचारी गणों व स्थानीय नागरिकों की मदद से सर्किल के सभी थानों व सोशल मीडिया व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर गुमशुदा के बारे में जानने का प्रयास किया गया, तो गुमशुदा राधिका देवी निवासी- सोन गाँव, बेतालघाट नैनीताल की रहना होना पाया गया, परिजनों से सम्पर्क किये जाने व सूचित करने के उपरांत उक्त महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम-

1- का0 बहादुर सिंह

2- का0 प्रकाश चन्द्र

3- म0 का0 चम्पा वर्मा

यह भी पढ़ें :  नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 64.47 ग्राम चरस व 25.43 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!