ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

 रानीखेत विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कुमाऊ मंडल कैंट बोर्ड यूनियन कार्यालय का किया उद्धाटन।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कुमाऊं मंडल कैंट बोर्ड यूनियन कार्यालय का किया उद्धाटन। सर्वप्रथम यूनियन के कर्मचारीगणो ने पुष्प गुच्छ भेट कर विधायक का स्वागत किय।

बता दे कि कुमाऊं मंडल कैंट बोर्ड यूनियन के कर्मचारीगणो की काफी पुरानी मांग थी कि छावनी क्षेत्र मे यूनियन का एक कार्यालय हो।

जिसको देखते हुए आज पंत पार्क के समीप यह कार्यालय का उद्धाटन क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी ने सभी कर्मचारियो को नये कार्यालय के लिए बधाई दी।

उन्होने कहा कि कैंट कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए इस कार्यालय को खोला गया है

क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि आज हमारे कैंट यूनियन बोर्ड के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कैंट से संबंधित सभी कर्मचारियों की समस्याओं को एक छत के नीचे सुनकर उनका समाधान निकालने का रास्ता मिला है।

इसके लिए मैं ईश्वर सिंह टनवाल और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। साथ ही मैं हमारे ईओ को भी बधाई देता हूं, जो जनभावना का ख्याल कर जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

उनके प्रयासों से भी यह संभव हो पाया है। यह कार्यालय कैंट कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वही विधायक ने अपनी विधायक निधि से 1,5 लाख रुपए फर्नीचर खरिदने के लिए घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला, राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वर सिंह टनवाल, मोहन नेगी, उमेश पंत, अजय चौहान, तनुजा शाह, सी के एस बिष्ट, पनी राम, दर्शन सिंह मेहरा, संदीप गोयल, अजय प्रताप सिंह, चन्दन कुमार, कृपाल सिंह माहरा, गोपाल सिंह बिष्ट सहित छवानी परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी; पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिला सम्मान

You missed

error: Content is protected !!