ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाईप्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों पर सरकार सतर्क, खाद्य मिलावट रोकने को हर महीने चलेगा विशेष जांच अभियान
खबर शेयर करे -

आधार यूजर्स के लिए एक बेहद जरूरी खबर है. UIDAI ने एक बार फिर फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. पहले इसकी समय सीमा 14 जून 2024 को खत्म हो रही थी जिसे अब तीन महीने के लिए बढ़ाकर 14 सितंबर, 2024 कर दिया गया है।

अब आधार कार्डधारक 14 सितंबर 2024 तक फ्री में आधार ऑनलाइन अपडेट करवा सकते हैं.

UIDAI ने दी जानकारी

गौरतलब है कि आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब आधार यूजर्स 14 सितंबर 2024 तक फ्री में आधार अपडेट करवा सकते हैं. आधार कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण आईडी है।

जिसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंक खातों, सफर टिकट बुकिंग और यात्रा आदि के लिए किया जाता है. इसमें हर व्यक्ति की डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, जेंडर, पता, उम्र और बायोमेट्रिक जानकारी आदि दर्ज होती है. आधार की बढ़ती महत्ता के कारण इसका अपडेट रहना बेहद आवश्यक है।

10 साल पुराने आधार को जरूर करें अपडेट

UIDAI ने सभी नागरिकों को यह सलाह दी है कि अगर उनका आधार 10 साल या उससे पुराना है तो वह इसे जल्द से जल्द अपडेट करवा लें. डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट करने के लिए आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. ध्यान रखें कि फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा केवल ऑनलाइन मिल रही है. वहीं आधार सेंटर पर जाकर डिटेल्स अपडेट करने पर आपको शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें :  प्राधिकरण की कार्रवाई से रामगढ़–मुक्तेश्वर रोड पर निर्माण कार्यों पर रोक से नाराज ग्रामीण, हरीश पनेरू ने उठाई आवाज

You missed

error: Content is protected !!