ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

भारत में आज भी कई लोग गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं. इन लोगों के लिए सरकार बीपीएल और फ्री राशन जैसी सुविधाएं चलाती है।

ऐसे में फ्री में राशन लेने के लिए भी सरकार की तरफ से कुछ औपचारिकताएं होती हैं जिन्हें आवेदकों को पूरा करना होता है, इन औपचारिकताओं के बगैर आवेदक फ्री राशन के लिए मान्य नहीं होता है।

राशन को आधार से लिंक करने की लास्ट डेट

सरकार ने आधार को रोशन से लिंक करने के लिए पहले समय सीमा 30 जून 2024 रखी थी. लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2024 तक कर दिया है. इससे पहले भी सरकार कई बार राशन के आधार से जोड़ने की तारीखों को बढ़ा चुकी है. राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी है, जिससे कि सही व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंच सके. सरकार ने फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ लेने के लिए राशन को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था।

इस तरह से कर सकते हैं आधार को राशन से लिंक

1-इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए सरकार ने हर राज्य के लिए अलग पोर्टल बनाया हुआ है।

2-पोर्टल पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा. यहां से आप अपना ई-केवाइसी का प्रोसेस शुरू कर पाएंगे।

3-इसके बाद लिंक करने की प्रकिया को पूरा करने के लिए आपसे राशन कार्ड का नंबर, आधार कार्ड का नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जाएगा जिसे आपको दर्ज करना होगा।

4-इसके बाद आपको सबमिशन बटन पर क्लिक करना होगा।

5-इसके बाद आपको एक ओटीपी वाला मैसेज प्राप्त होगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा, इसके दर्ज करते ही आपका आधार आपको राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ, नर्सिंग शिक्षा में डिजिटल हेल्थ और एआई पर जोर

You missed

error: Content is protected !!