ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भीषण गर्मी के बीच हो रही भारी विद्युत कटौती को लेकर अब व्यापारी भी अक्रोशित हो चुके हैं।

व्यापारियों ने बिजली विभाग के दफ्तर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों को बिजली कटौती से हो रहे नुकसान के साथ-साथ भीषण गर्मी से परेशानी का हवाला देते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती से व्यापार तो ठप हो ही रहा है साथ में आम जनता भी पूरी तरह परेशान हो रही है।

ऐसे में घोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने में विद्युत विभाग और सरकार पूरी तरह नाकाम है।

वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है की पहली बार ऐसा हुआ है कि भीषण गर्मी के चलते लोड 30% तक अधिक हुआ है।

जिसके लिए बिजली विभाग के सिस्टम तैयार नहीं थे लिहाजा इस तरह की दिक्कतें आई हैं जिसे अब ठीक कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल का बड़ा एक्शन, बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग संरक्षण में

You missed

error: Content is protected !!