ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा कॉपरेटिव बैंक के एमडी की भ्रष्टाचार की शिकायत की गई तो दे दी जान से मारने की धमकी, अब हो गई एफआईआर

हल्द्वानी। अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक पीसी तिवारी के खिलाफ अल्मोड़ा में जान से मारने की धमकी देने एवं बदतमीजी करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

हल्द्वानी निवासी विपिन पांडे निवासी पूरनपुर नैनवाल पोस्ट लामाचौड़ की ओर से अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के एमडी की भ्रष्टाचार की शिकायत कोऑपरेटिव निदेशक उत्तराखंड को की गई थी।

जिसकी CM पोर्टल पर शिकायत के बाद निबंधन सहकारी समिति उत्तराखंड द्वरे जांच चल रही थी।इसी बीच विपिन पांडे को अल्मोड़ा निबंधन सहकारी समिति अल्मोड़ा की ओर से लाला बाजार स्थित प्रधान कार्यालय अल्मोड़ा बुलाया गया और पी सी तिवारी द्वारा विपिन पाण्डे पर पहले दबाव डाला गया साथ ही जांच अधिकारी को भी जांच उनके हिसाब से जांच करने का दवाब बनाया।

जब विपिन पांडे ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया। तो उनके खिलाफ खिलाफ पीसी तिवारी और उनके अधीनस्थों द्वारा दुर्व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

पीसी तिवारी के द्वारा बैंक में कई तरह की अनियमितताएं की गई थी, जिसकी शिकायत विपिन पांडे द्वारा उच्च स्तर पर निबंधन कोऑपरेटिव समितियां को की गई थी।

अपनी पोल खोलते देख एमडी पीसी तिवारी ने विपिन पांडे के खिलाफ कार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा दर्ज कराया ।

अल्मोड़ा बुलाए जाने के बाद जब विपिन पांडे को एमपीसी तिवारी तथा उसके अन्य सहयोगियों द्वारा डराया धमकाया गया तो उन्होंने व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से एसएसपी नैनीताल और एसएसपी अल्मोड़ा को इसकी जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 मार्च 2026
error: Content is protected !!