ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। इव्स एसोसिएशन की 29वीं वर्षगांठ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र काठगोदाम में धूमधाम से मनाई गई जहां शहीद के परिवारों का सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। 

मेधावी बच्चों को सम्मान देकर उनकी हौसला अफजाई भी की गई। डीआईजी ने शहीद के परिवारों की समस्या सुनी और उनका मौके पर निस्तारण भी किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के डीआईजी शंकर दत्त पांडे और वाइव्स एसोसिएशन की अध्यक्ष रिचा पांडे ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया।

इसके बाद मंच पर नैनीताल, हल्द्वानी और लालकुआं से आए शहीदों के परिजनों को आमंत्रित किया गया। उन्हें न सिर्फ सम्मानित किया गया बल्कि डीआईजी ने समस्याएं सुन उनका समाधान भी किया।

शिक्षा, कला, खेल व व्यवसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में मेधावी रहे सीआरपीएफ जवानों के बच्चे भी सम्मानित किए गए। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ संदीप बिष्ट ने किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!