ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुखानी पुलिस ने की चोरी की बाइक संग 2 युवकों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी।  दिरगपाल पुत्र रिशिपाल निवासी भदपुरा पोस्ट तिशुआ फरीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश वर्तमान पता गोविंदपुर गढ़वाल चौकी आरटीओ, मुखानी द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी मोटर साइकिल स्प्लेंडर नंबर UK 04 P 5998 बुध बाजार से चोरी करने के सम्बंध में तहरीर दी गई।

जिसके आधार पर थाने में धारा 379 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक बलवंत कंबोज के सुपुर्द की गयी।
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश दिए गए।

प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी में संलिप्त 2युवकों को आरटीओ रोड पर पूरनपुर मोड़ से 40 कदम की दूरी पर पंचायत घर की ओर मय मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1-राहुल सक्सेना पुत्र स्वर्गीय जगदीश सक्सेना निवासी भौना कॉलोनी बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष
2-अमन रौहेला पुत्र सुनील रोहेला निवासी नमूना भट्ट पुरी बरहेनी थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष

बरामदगी- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UK04P 5998

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय स्तर की भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

You missed

error: Content is protected !!