ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू ने तलाड़ की महिलाओं को उपलब्ध करवाई सिलाई मशीन

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा विधानसभा अल्मोड़ा की ग्रामसभाओं में लगातार चौपाल आयोजित कर समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किये जाने का प्रयास किया जा रहा है । 

विगत सप्ताह तलाड़ में लगाई चौपाल में उनके द्वारा घोषणा की गयी थी कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से सिलाई मशीन उपलब्ध करायी जाएंगी।

जिसके तहत आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी/ स्नेह प्रवाह की संयोजिका श्रीमती जया पाण्डे ने संयुक्त रूप से विधानसभा अल्मोड़ा के विकास खंड हवालबाग के ग्राम तलाड़ की महिलाओं के समूह को सिलाई मशीन उपलब्ध करायी ।

इस अवसर पर श्री कर्नाटक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं स्वावलंबी बन कर अपने परिवार के लिए जीविकोपार्जन कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सके। अतः ऐसे समूह अन्य ग्रामों में भी बनाये जायेंगे ताकि अधिकांश महिलाओं को स्व-रोजगार प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अल्मोड़ा विधानसभा की महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी एवं स्नेह प्रवाह की संस्थापक श्रीमती जया पांडे ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य उनके द्वारा लगातार किए जाते रहेंगे।

जिससे महिलाओं में जागृति आए और महिलाएं आत्मनिर्भर बने एवं प्रगति के पद पर अग्रसर हों यही सोच स्नेह प्रवाह की है, उन्होंने श्रीमती उपासना त्रिपाठी एवं रोहित त्रिपाठी का सहयोग हेतु विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में श्री कर्नाटक के साथ दिनेश कुमार,आशा देवी,आइशा आर्य,नीमा देवी, पुष्पा देवी,देवेन्द्र कर्नाटक,दीपक पोखरिया,बीरेन्द्र कार्की,दीपक बिष्ट, अशोक सिंह,सुधीर कुमार,रश्मि काण्डपाल,आशा मेहता,किरन परगाई,कमल बिष्ट आदि अनेकों स्थानीय नागरिक जन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय में 6A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट जारी, खिलाड़ियों को नशे और मोबाइल से दूर रहने का दिया संदेश

You missed

error: Content is protected !!