ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में आयोजित 6A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत रविवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता सागर सिंह एवं हिंदी प्रवक्ता आलोक भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं से मोबाइल फोन और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेल एवं शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।

दिन का पहला मुकाबला राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल और फास्ट अयारपाटा के बीच खेला गया। बेहद संघर्षपूर्ण इस मैच में राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय ने 1-0 से जीत दर्ज की।

दूसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल ‘बी’ का सामना राधा चिल्ड्रन एकेडमी ‘ए’ से हुआ। सैनिक स्कूल ‘बी’ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

दिन का तीसरा मैच राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल और फास्ट अयारपाटा ‘बी’ के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में जनक बिष्ट, आशु बुढ़लाकोटी और यश पवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के साथ-साथ नशामुक्त जीवन और मोबाइल के सीमित उपयोग का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता सहित आलोक साह, माधो सिंह, दीवान सिंह, व्यायाम शिक्षक गोविंद सिंह बोरा, आलोक भट्ट, सागर सिंह और हिमांशु सिंह उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगामी बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रतियोगिता जल्द शुरू होगी। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

You missed

error: Content is protected !!