प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जागेश्वर धाम पहुंचे हैं। जागेश्वर में पीएम मोदी ने पूजा – अर्चना की है इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन किये जिसके बाद उन्होंने भारतीय सीमा से सटे गुंजी गांव में लोगों से मुलाकात की।

छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं से पीएम मोदी ने बातचीत की। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिव के कई रूपों में दर्शन किये हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीम धामी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कि।

उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।

जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी पिथौरागढ़ में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे जहाँ वह उत्तराखंड को 4200 करोड़ की योजनाओं को सौगात देंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.