ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

श्रीलंका टापू का संपर्क कटा, गौला नदी के किनारे परिवारों को सामान सहित किया शिफ्ट

हल्द्वानी/लालकुआं : भारी बरसात और जल भराव के बीच जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को दिनभर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा , तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित सिंचाई विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण पर रहे।

इस दौरान इंदिरा नगर द्वितीय में गौला नदी से सटे दो घरों के लोगों को मयसामान सहित सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया। इसके अलावा जयपुर खीमा में जमरानी नहर की सफाई के लिए पोकलैंड मशीन लगाकर काम शुरू करवाया।

इस दौरान लालकुआं क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जल भराव और नहर से पानी के ओवरफ्लो होने पर मौके पर उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा टीम सहित पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम तीनपानी गोरापड़ाव क्षेत्र में जल भराव का निरीक्षण करते हुए निकासी के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। इसके बाद गंगारामपुर, मोती नगर हाथीखाल, सहित जमरानी नहर का निरीक्षण किया।

इस दौरान जयपुर खीमा में जमरानी नहर की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पोकलैंड लगाने के निर्देश देते हुए मौके पर ही काम शुरू करवाया।

इसके पश्चात गौला नदी के किनारे तटवर्ती इलाके में रह रहे दो परिवारों को में सामान सहित शिफ्ट कराया गया।

उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि एक परिवार अपने रिश्तेदारी में शिफ्ट हुआ है।

जबकि दूसरे परिवार को सरकारी स्कूल में शिफ्ट कराया गया है तहसीलदार को पूरी व्यवस्था देखने को कहा गया है। इसके अलावा गौला नदी में तटबंधों का भी निरीक्षण किया।

इसके अलावा श्रीलंका टापू में निवासरत लोगों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए भी उनका हाल-चालजाना। और तहसीलदार को रोजाना श्रीलंका टापू के निवासियों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि श्रीलंका टापू में खाद्य रसद सामग्री आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में है साथ ही आपात स्थिति के लिए हेलीपैड भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधान की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, नदी में कूदे युवक की बचाई जान

You missed

error: Content is protected !!