ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

प्रधान के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़। जिले के मूनाकोट विकासखंड के एक गांव के प्रधान पर नाबालिग दिव्यांग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

इस मामले में आरोपी प्रधान के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग के अनुसार ग्राम प्रधान पिछले एक माह से नाबालिग से छेड़छाड़ कर रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

परेशान होकर उसने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां-बेटी ने झूलाघाट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान जगमोहन चंद के खिलाफ 7/8 पॉक्सो एक्ट और 75/351 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली ने बताया कि नाबालिग के 164 के बयान करा लिए गए हैं। जल्द ही आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

You missed

error: Content is protected !!