ब्रेकिंग न्यूज़
आज का राशिफल : 30 जुलाई 2026राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्र
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी-रामनगर के मार्ग के मध्य चकलुवा, कालाढूंगी सड़क का एक हिस्सा गत रात्रि बारिश में फिर बहा, अधिकारी पहुंचे मौके पर, दुनिया का लिया जायजा, निर्माण कार्य पुनः शुरू

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामनगर के मध्य स्थित कालाढूंगी सड़क का एक हिस्सा गत रात बारिश से फिर बह गया। जिससे इस मार्ग पर यातायात फिलहाल कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है ।

पुलिया का एक हिस्सा फिर टूट गया है पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है तथा उन्होंने यातायात को बंद करवा दिया है

लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं फिलहाल इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।

 अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पुलिया का जायजा लिया। दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि यथा शीघ्र निर्माणकार्य जल्दी ही पूरा कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।

छोटे वाहनों की निकासी के लिए चकलुवा गांव का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन छोटी गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है अथवा पैदल ही सफर करना पड़ेगा।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बेलपड़ाव कालाढूंगी की ओर से एक बस से बच्चों को लाना पड़ रहा है।

 चकलुवा के पास से हल्द्वानी साइड से दूसरी बस से बच्चों को हल्द्वानी के स्कूलों में लाया जा रहा है छोड़ते समय भी दो-दो बसो का सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नहर में पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत

You missed

error: Content is protected !!