हल्द्वानी। वार्ड नंबर 58 तल्ली हल्द्वानी में पूर्व शिक्षा मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने वृक्षारोपण किया इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से पौधारोपण करने की अपील की।

अरविंद पांडे ने कहा कि जिस प्रकार इस वर्ष भीषण गर्मी और बरसात का कर देखने को मिला है उससे यह स्पष्ट है की प्रकृति संतुलन का संकेत दे रही है।

लिहाजा पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है अरविंद पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देशवासियों के समक्ष संकल्प रखा है कि हर कोई व्यक्ति अपनी माता या बुजुर्गों के नाम पर वृक्ष लगाएं उन्होंने स्थानीय लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.