ब्रेकिंग न्यूज़
आज का राशिफल : 30 जुलाई 2026राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्र
खबर शेयर करे -

भीमताल में चाफी परी ताल में डूबे हिमांशु का अभी तक कुछ पता नहीं चला, एनडीआरएफ एसडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल में पदमपुरी मोटर मार्ग पर बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार को नहाते समय हिमांशु दफौटिया डूब गया था।

हिमांशु को डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिल पाया।

वहीं बीते चार दिनों से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम हिमांशु की खोजबीन में लगी हुई है। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।

इधर हिमांशु के परिजन पूरन सिंह मेहरा ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के रेस्क्यू अभियान में सवाल खड़े करते हुए बिना उपकरणों के रेस्क्यू अभियान चलाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।

पूरन ने कहा कि बिना उपकरण के चलते हिमांशु नहीं मिल पा रहा है। वहीं चार दिन से परिजनों का हाल बेहाल हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को उपकरण दिलाकर हिमांशु को जल्द ढूंढने की मांग की है। ताकि परिजनों को परेशान न होना पड़े।

एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है पर सफलता नहीं मिल पाई है। एसडीएम ने कहा कि ड्रोन की मदद से भी हिमांशु को खोजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नहर में पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत

You missed

error: Content is protected !!