ब्रेकिंग न्यूज़

भूस्खलन की चपेट में आने की वजह से नदी में जा गिरे वाहन, दोनों बसों में 66 से ज्यादा लोग थे सवार 

काठमांडू। नेपाल के सिमलताल इलाके में शुक्रवार तड़के नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर दो बसें त्रिशूली नदी में जा गिरीं। हादसे में सात भारतीयों समेत 65 यात्री नदी में बह गए, जिनकी तलाश जारी है।

बीरगंज से काठमांडू जा रही एंजेल बस और राजधानी से गौर के लिए रवाना हुई गणपति डीलक्स तड़के साढ़े तीन बजे नदी में गिर गईं।

एंजेल बस में 25 व गणपति डिलक्स में 41 यात्री सवार थे। डीलक्स सवार तीन यात्रियों ने कूदकर जान बचाई।

भारतीयों में छह की पहचान संतोष ठाकुर, सुरेंद्र शाह, आदित मियान, सुनील, शाहनवाज आलम और अंसारी के रूप में की गई है। सातवें भारतीय की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।

पीएम पुष्प कमल दहल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए युद्धस्तर पर तलाश अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, डीएम भुसल ने कहा कि दोनों बस जब गिरी तो आसपास के वाहन या लोग भी उनकी चपेट में आकर नदी में गिर सकते हैं। इस कारण डूबने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें :  लिफ्ट मांगना पड़ा भारी,हत्या के बाद सड़क किनारे फेंका शव; दो गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.